क्या है प्यार ?
दो दिलों का मिलना ,
मौसम बदलना ,फूलों का खिलना
चांदनी की ठण्डी छाँव
या फ़िर अंगारो पे पांव
क्या है प्यार ?
किसी से नाम जुड जाना
एक पहचान मिल जाना
खुशियो की शुरुआत
या काँटों की बारात
क्या है प्यार ?
एक जुनून है एक विस्वास है
सारी दुनियाँ उसके आसपास है
नये सोच मे ढ़ल जाना
या जिन्दगी से कट जाना
क्या है प्यार ?
हर राह की मंजिल या मंजिलों की राह
सब कुछ छोड़ते हुए बस उसी की चाह
जीवन मे रंग भरना
या हर एक रंग हरना
क्या है प्यार ?
हर कदम साथ -साथ चलना
दोनों की आँखो मे एक ख्वाव पलना
एक सफर दिल से दिमाग तक
या एक सफर
सपनो से समझोउते तक
क्या है प्यार ?...
दो दिलों का मिलना ,
मौसम बदलना ,फूलों का खिलना
चांदनी की ठण्डी छाँव
या फ़िर अंगारो पे पांव
क्या है प्यार ?
किसी से नाम जुड जाना
एक पहचान मिल जाना
खुशियो की शुरुआत
या काँटों की बारात
क्या है प्यार ?
एक जुनून है एक विस्वास है
सारी दुनियाँ उसके आसपास है
नये सोच मे ढ़ल जाना
या जिन्दगी से कट जाना
क्या है प्यार ?
हर राह की मंजिल या मंजिलों की राह
सब कुछ छोड़ते हुए बस उसी की चाह
जीवन मे रंग भरना
या हर एक रंग हरना
क्या है प्यार ?
हर कदम साथ -साथ चलना
दोनों की आँखो मे एक ख्वाव पलना
एक सफर दिल से दिमाग तक
या एक सफर
सपनो से समझोउते तक
क्या है प्यार ?...
No comments:
Post a Comment